मथुरा । परिवार की महिलाओं के बीच हुए विवाद ने इतना तूल पकडा कि गोली चल गई। भतीजे की गोली से ताऊ की मौत हो गई। गोवर्धन तहसील के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नगला हमला में जहां दो महिलाओं के विवाद में 55 वर्षीय भजन लाल की गोली मारकर हत्या कर दी। ग्राम पंचायत फोडर के नगला हमला में एक ही परिवार की महिलाओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में सभी लोग एक दूसरे की जान दुश्मन बन गए। विवाद गांव के लाल सिंह और प्रेमसिंह उर्फ प्रेमा पक्ष की महिलाओं के बीच किसी बात पर हुआ था। इसी बीच चली गोली से 55 वर्षीय भजन लाल को गोली लग गई। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। हम आपको बता दें मरने वाला व्यक्ति भजन लाल गोली मारने वाले युवक गोपाल का रिश्ते में ताऊ लगता था। घटना को अंजाम देकर गोपाल मौके से फरार हो गया।और मृतक के घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न