सहारनपुर। तीनों कृषि कानून बिल को वापस कराने के लिए एक लंबे अरसे से चले आ रहे किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए और एक बार फिर सरकार को अपना दम दिखाने के लिए आने वाली 5 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन द्वारा मुजफ्फरनगर में एक ऐतिहासिक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर से भी लाखों की तादात में भारतीय किसान यूनियन द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचकर सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलने का निर्णय ले लिया गया है।
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले 5 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन एक महापंचायत का आयोजन करने जा रही है और इस बार भारतीय किसान यूनियन द्वारा लाखों की तादात में किसान इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और तीनों कृषि कानून सरकार जब तक वापस नहीं लेगी तब तक किसानों का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।



More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न