गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा गाजियाबाद महानगर का उपाध्यक्ष बनने पर नितिन त्यागी का शुभचिंतकों के द्वारा किया गया स्वागत। लोगों ने नितिन त्यागी का स्वागत करके भाजपा के केन्द्रीय, प्रदेश व महानगर नेतृत्व का तहेदिल से आभार जताया, लोगों ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान व पंकज भारद्वाज का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शुभचिंतकों ने नितिन को मिठाई खिलाकर व जनमानस को वितरण करके खुशी का इजहार किया। महानगर उपाध्यक्ष बनने पर नितिन त्यागी ने पार्टी नेतृत्व, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, पंकज भारद्वाज व अन्य सभी सम्मानित वरिष्ठजनों कहा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसको पूरी मेहनत से निभाएंगे।
इस दौरान स्वागकर्ता शुभचिंतकों में संदीप त्यागी, विरेंद्र प्रताप त्यागी, आशीष त्यागी, अंकुल त्यागी, सौरभ त्यागी, मनीष त्यागी, मोहित त्यागी, शशांक त्यागी, माधव चौधरी, दीपक त्यागी मंडौला, एडवोकेट राहुल शर्मा, एडवोकेट राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहें।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील