बुलंदशहर। बेमौसम बरसात ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया, भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
रविवार से शुरू हुई बरसात ने किसानों पर लगातार सोमवार तक अपना कहर बरपाया। कभी तेज कभी धीमी लेकिन बारिश होती रही लगातार। लगातार बारिश होने के कारण जहां एक तरफ खेतों में पानी भर गया वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई। भारी वर्षा होने के कारण आलू व धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद होने से किसानों की मुसिबते और बढ़ गई। कहीं-कहीं तो खेतों में 3 से 4 फुट तक पानी भर गया जिस कारण किसानों की फसलें खराब हो गई। किसानों ने भारी रकम खर्च कर या ब्याज पर पैसा ले फसल उगाई थी, फसल बर्बाद होने से किसानों की नींद हराम हो गयी है। किसानों को अब सरकार से मदद की आस है।
वही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने किसानों की फसलें नष्ट होने पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा 25 हजार रुपये बिघा मुआवजा देने की की मांग।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात