ललितपुर । थाना नाराहट के ग्राम डोंगराकलां में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह 7 बजे मां जब बाड़े में गई तो उसने बेटे का शव पेड़ से लटकता देखा। उसने मामले की सूचना घर के दूसरे लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नाराहट के ग्राम डोंगरा कलां निवासी बिट्टू (22) पुत्र खुशीलाल का शव गुरुवार सुबह घर से पास स्थित बाड़े में पेड़ से लटकता मिला। बेटे का शव लटकता देखकर मां के होश उड़ गए। वह चीखती चिल्लाती रोती हुई घर गई। उसने मामले की सूचना दूसरे घरवालों को दी। मृतक के पिता खुशीलाल चंदेल ने बताया कि बिट्टू रात में खाना खाकर घर के पास में चबूतरे पर दोस्तों के साथ 11 बजे तक बैठा रहा। इसके बाद वह बाड़े में सोने के लिए चला गया था। वह ट्रक चलाता था और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन आया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष नाराहट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक ने क्यों फांसी लगाई, इसकी जांच की जा रही है।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान