जौनपुर। जिले के बदलापुर शाहगंज मार्ग स्थित शाहपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे विद्यालय जा रहे एक शिक्षक को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे 42 वर्षीय शिक्षक सुबास सरोज की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही भारी संख्या में प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेता और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
महराजगंज थाना क्षेत्र के चारों गांव निवासी खुटहन प्राथमिक विद्यालय प्रथम में पढ़ाने जा रहे थे। जैसे ही वह शाहपुर गांव स्थित पेट्रोल पम्प से सौ मीटर पहले पहुंचे थे कि पीछे बदलापुर से शाहगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकप ने जोरदार धक्का मार दिया। घायल शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन सीएचसी पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात