प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
औद्योगिक के मुंगारी गांव निवासी रंजना देवी 28वर्ष पत्नी आशीष कुशवाहा शनिवार रात परिवार वालों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फन्दे पर लटकता हुआ पाया गया।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि मृतिका के परिवार वालों ने सूचना दिया है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह माना जा रहा है। फिर भी उसकी मौत का अस्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात