गोरखपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका के संघर्षों के बखान करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी पीडि़तों के लिए लड़ती हैं, और सपा अध्यक्ष बंद कमरे से चुनाव लड़ते हैं। प्रियंका उत्तर प्रदेश की आयरन लेडी बनकर उभरी हैं।
लल्लू ने कहा कि आज लडऩे वाली नेत्री का नाम प्रियंका है, और चुनावी रणनीति बनाने वाले का नाम अखिलेश यादव हैं। सपा कहती है हमारी सरकार आ रही है। हाथरस, उन्नाव, लखीमपुर, शाहजहांपुर के पीडि़तों के लिए लड़ाई लडऩे वाली प्रियंका ही हैं। प्रियंका गांधी बदलाव की आंधी हैं। लंकारूपी भाजपा की लंका जलाने के लिए प्रियंका ही आगे आएंगी। लल्लू ने कहा कि 1991 के बाद पहली बार उमड़ा सैलाब संदेश दे रहा कि प्रियंका संघर्ष करों हम तुम्हारे साथ हूं। संगठन के एक-एक पदाधिकारी ने अपनी ताकत का अहसास कराया है। गन्ना, गरीबी और गंडक का क्षेत्र है पूर्वांचल। सपा, भाजपा और बसपा ने चीनी के कटोरे को बेच दिया है।
कुशीनगर में पीएम ने पडरौना में चीनी मिल चलाने का वादा किया था, लेकिन चीनी मिल नहीं चली। संत, महंत मुख्यमंत्री झूठ के सिवा कुछ नहीं बोलते। कई चीनी मिले उनके झूठे वादों के बाद नहीं चली। उन्होंने कहा कि बुनकर हताश है। बिजली के दाम बढ़ा दिये गए हैं। मुख्यमंत्री के बगल में बुनकरों की बस्ती है, लेकिन उनके लिए एक रुपये की योजना नहीं है। वीर बहादुर सिंह ने रामगढ़ताल को विकसित किया। कंबल उद्योग लगाने का काम कांग्रेस ने किया।
शहर की बदहाली पर लल्लू ने कहा कि शहर में गली-गली में कमर से ऊपर तक पानी लगता है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नाली को ऊपर और सड़क को नीचे कर दिया गया। गंडक से ताबाही झेलना पड़ता है। गन्ना, गंडक और गरीबी के लिए सीएम ने कुछ नहीं किया।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान