लखनऊ। बख्शी का तालाब में शनिवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय भगवती सिंह की मूर्ति का अनावरण करने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज प्रांगण में सुनिश्चित किया गया है। जिनके स्वागत करने के लिए सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज ही तैयारी में लगे हैं। क्योंकि विधानसभा का चुनाव भी हाल ही में होना है।
इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखनऊ बिंदु यादव अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ब्रज की रसोई सीतापुर रोड के पास सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करेंगी ।इस स्वागत समारोह में क्षेत्र के दर्जनों प्रधान व पूर्व प्रधान तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। वही लखनऊ सपा के नेता संतोष कुमार ने बताया उनके व कार्यकर्ताओं के द्वारा बख्शी का तालाब बड़ी बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत कार्यक्रम निश्चित किया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष एन इशरत बेग, सपा गणेश रावत ,सहित तमाम सपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।



More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न