सहारनपुर। पुलिस का बाइक चोरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के दौरान सहारनपुर थाना कोतवाली देहात पुलिस ने पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, इनके कब्जे से चोरी के चार वाहन सहित नाजायज चाकू भी बरामद किया है, यह शातिर किस्म के अपराधी हैं जो बाइक चोरी कर उसे बेच दिया करते थे।
इस मामले पर सहारनपुर एसपी सिटी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर थाना देहात कोतवाली पुलिस ने पांच वाहन चोरों को पकड़ा है जिसमें चार वाहन चोर व एक कबाड़ी पकड़ा गया है, इन से लगातार पूछताछ की जा रही है जनपद सहारनपुर में किसी भी तरह के अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा और हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात