गिरफ्तारी के पहले पुलिस से भागने की फिराक में वह अपने हाथ-पैर तुड़वा बैठा
इंदौर। एरोड्रम इलाके में शराब के नशे में पुलिस की पिटाई करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के पहले पुलिस से भागने की फिराक में वह अपने हाथ-पैर तुड़वा बैठा। पुलिस ने मरहम-पट्टी कराने के बाद उसी के इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस ने उससे उठक-बैइक भी लगवाई।
एरोड्रम टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक गांधीनगर थाने में पदस्थ कांस्टेबल जयप्रकाश जायसवाल शुक्रवार दोपहर दो बजे वेंकटेश नगर से गुजर रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत्त दिनेश प्रजापति (32) बाइक लहराते हुए गुजर रहा था। जयप्रकाश ने उसे टोका जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। दिनेश ने जयप्रकाश पर लाठी से हमला कर दिया। काफी देर तक लाठी से कांस्टेबल जयप्रकाश को पीठता रहा। कांस्टेबल जैसे-तैसे जान बचाकर मौके से भाग गया। वहां मौजूद लोग कांस्टेबल जयप्रकाश की मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते नज आए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दिनेश प्रजापति को पकड़ लिया था। रविवार को इलाके में पैदल उसका जुलूस निकालने के साथ उससे उठक-बैठक भी करवाई गई। इस दौरान वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया।
More Stories
CBSE Board Result 2024 : विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर – जानें कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट
108MP Rear Camera के साथ लॉन्च हुआ ये नया Smartphone, फ्री मिलेगी 1 हजार की वॉच
आधे दाम का हुआ Samsung का प्रीमियम फोन, भारी छूट देख मची अफरा तफरी, खत्म होने लगा स्टॉक