सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर के कोठीभार थाना रोड़स्थित मलवरी कान्वेंट स्कूल पर विगत 15 अगस्त को आज़ादी के अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता अमेरिका की स्मार्ट गावँ डिवेलप्मेंट फाउंडेशन संस्था व UPDF के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम आने के बाद बच्चों को नकद धनराशि व प्रशस्तिपत्र वितरित किया गया।
उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने प्रदेश स्तर पर सफलता अर्जित की जिसमे मुख्यतः मलवरी कान्वेंट के 18 बच्चे प्रतिभाग किये और 5 बच्चों ने प्रतियोगिता में स्थान बना सकें, प्रतियोगिता में दो कैटेगरी निर्धारित थी, कैटेगरी वन में सांत्वना पुरस्कार अरनव जैसवाल व आयुष्मान बरनवाल व नज़ीफ सैफ को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ ,वही कैटेगरी दो में सांत्वना पुरस्कार आस्था जैसवाल को व प्रदेश में दूसरा स्थान श्रीजा बरनवाल को प्राप्त हुआ ,प्रदेश स्तर पर इस प्रतियोगिता को समाजसेविका व विद्यालय की संचालिका श्री मती शुभ्रा सिंह जैसवाल ने कोआर्डिनेट किया था।
श्रीमती शुभ्रा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है, पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन श्री मती सत्या ने किया, संयोजन श्री मती अंकिता ने किया ,कार्यकम में शिक्षकों व विद्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति व कोविड प्रोटोकॉल का सम्पूर्ण पालन रहा,



More Stories
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान