गोरखपुर। गुडविल पीपल वेलफेयर फाउंडेशन- (एनजीओ) द्वारा गरीबों में भोजन वितरण किया गया। यह भोजन सामग्री तानिया निगम के घर की पार्टी से एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक रजी अहमद सिद्दीकी ने संदेश दिया की पार्टियों में बहुत सारा खाना अक्सर बच जाता है और लोग उसे फेंक देते हैं। आज के महंगाई के इस दौर में बहुत से गरीब भुखमरी का शिकार हो रहे हैं । इसलिए खाना फेंकने के बजाय उसे पास के गरीब को दें या किसी समाजसेवी संगठन को दे दें ताकि वह गरीबों में बांट दें।
इस अवसर पर संस्था के स्पोर्ट्स व कल्चरल इवेंट इंचार्ज मोहम्मद इरफान, डायरेक्टर एन.सिद्दीकी, सलीमुल्लाह, वसीम, अबू श्यामा और अन्य वशिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न