मुंबई। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने नए साल के जश्न को भी किरकिरा कर दिया है। मुंबई में बढ़ते कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए 7 जनवरी, 2022 तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
मुंबई पुलिस ने इस दौरान शहर में नए साल के जश्न और पार्टियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। उसके ओर से कह गया है कि 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक मुंबई में खुले स्थान या बंद स्थान पर किसी भी तरह की पार्टी पर प्रतिबंध रहेगा। इनमें रेस्तरां, होटल, बार, रिसॉर्ट और क्लब भी शामिल होंगे। पुलिस का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों और धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
सनातन सेना की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनीं श्रद्धा सिंह
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त