झांसी। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, पीड़ित युवक ने एक युवक और एक महिला पर आरोप लगाया है कि उसे धोखे से बुलाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, गम्भीर हालत में युवक को इलाज के लिये मेडिकल कालेज में भर्ती कर दिया है
अस्पताल में भर्ती युवक ने अपना नाम अरविंद बताया है, अरविंद के मुताबिक वह भोपाल में काम करता हैं।, आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे धोखे से झांसी बुलाया, इसके बाद लक्ष्मी गेट ले गए जहां उसे जिंदा जलाने के मकसद से पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया, गनीमत रही कि समय रहते आग बुझ गई, इस दौरान वह गम्भीर रुप से झुलस गया, गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही पुलिस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश जुट गई है।



More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन