मथुरा। विधान सभा चुनावों की प्रक्रिया के तहत मथुरा जनपद में पहले चरण में मतदान होना है। राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच हिंसा की खबरें भी आने लगी हैं। छाता विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायण के प्रस्तावक बने व्यक्ति की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक मंत्री का बेहद करीबी बताया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे शनिधाम कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में पैगांव के प्रधान की हमलावरों द्वारा दिनदहाडे गोली मार कर हत्या कर दिए जाने की घटना से क्षेत्र में तनाव है। प्रधान को कई गालियां मारी गईं। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों को भी घटना की जानकारी लग गई।
प्रधान की हत्या कर दिए जाने की सूचना मिलते ही बडी संख्या में ग्रामीण एकत्रत हो गए। प्रधान के समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे गए। हाइवे जाम किए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।
एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जाम लगा रहे लोगों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया था। ग्रामीणों के हाइवे पर उतर आने से हाइवे पर दोनों ओर जाम लग गया। घटना में पुलिस की प्राथमिक जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है। घटना के पीछे पुलिस रंजिश को मान कर चल रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का महौल है। शनिवार की सुबह ग्राम पंचायत पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। परिक्रमा मार्ग में पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगी हैं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि हमलावर घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही घात लगा कर बैठे हुए थे। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस के आलाधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। हमलावरों की धरपकड के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
चौधरी लक्ष्मीनरायण के नामांकन में थे प्रस्तावक
छाता की राजनीति में पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह का अच्छा खासा दखल था। वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और छाता विधान सभा सीट से विधायक चौधरी लक्ष्मीनरायण के बेहद करीबी माने जाते थे। बताया जा रहा है इस विधान सभा चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मीनरायण के प्रस्ताव भी थे। क्षेत्र में लोगों पर उनकी अच्छी खासी पकड थी। रामवीर ने अपने गांव में चौधरी लक्ष्मी नारायण की एक सभा भी कराई थी। यही कारण है कि रामवीर की हत्या को अब चुनावी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


More Stories
Mission Shakti Phase 5.0 – कोठीभार थाना की मिशन शक्ति टीम ने नवरात्रि पर सिसवा के मंदिरों में जाकर महिलाओं को किया जागरूक
Gorakhpur News- सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Service Fortnight Programme – सिसवा CHC पर स्वास्थ्य कैम्प व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन