बाराबंकी । पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाईक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाईक के परखच्चे उड़ गए।हादसे में बाईक सवार पति पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेजा है हादसा मंगलवार दोपहर बारह बजे के लगभग थाना लोनीकटरा क्षेत्र के छबील गांव के पास हाईवे पर हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद लखनऊ थाना गोसांईगंज के ग्राम करौड़ा निवासी श्री कृष्ण मंगलवार को अपनी पत्नी बृजमावती के साथ मोटर साईकिल से कही जा रहे थे कि छबील गांव के पास हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाईक को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण हुई कि मोटर साईकिल के परखच्चे उङ गये जिससे मोटर साईकिल सवार पति-पत्नी दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमे पत्नी ने मौके पर ही दम तोङ दिया । जबकि गम्भीर रूप से घायल श्री कृष्ण (60)को सीएचसी त्रिवेदीगंज इलाज के लिए लाया गया ।जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात