सिसवा बाजार-महराजगंज। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था महराजगंज के तत्वावधान में तीन दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय सिसवा बाजार में आयोजित किया गया, जो यह 14 मार्च 2022 तक चलेगा।
शिविर का शुभारंभ विद्यालय में झंडारोहण कर किया गया उसके बाद गाइड को जिला संस्था के ट्रेनर जमालुद्दीन अंसारी व सहायक रामसिंगार द्वारा स्काउटिंग क्या है, प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, नियम,प्रतिज्ञा सहित अन्य चीज़ों की विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण शिविर में कुल 80 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन शशि मिश्रा, स्वर्णलता पांडेय, संध्या राय, स्नेहलता, वृजभूषण राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात