सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर के अवंतिका मैरेज हाउस में प्रख्यात मोटिवेशनल वक्ता जया किशोरी का आगमन कल 14 मार्च को हो रहा है । जया किशोरी का यह आयोजन आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ जीवन मे सफलता के मंत्र पर केंद्रित होगा जोकि हर आयुवर्ग के लोगो के लिए लाभदायक होगा ।
जया किशोरीजी कथा वाचक के रूप मे भारत मे ही नही बल्कि विश्व के कई देशों में अत्यन्त लोकप्रिय है कार्यक्रम आयोजक पहल संस्था के सचिव डॉ पंकज तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम लगभग 3 घंटे का होगा जिसमे इनके उद्बोधन के अलावा प्रश्नोत्तरी का भी कार्य होगा । इसके अंतर्गत जया किशोरी से श्रोतागण अपने प्रश्नों को पूछ सकेंगे।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात