लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की जनता ने अपने जनादेश से सपा को भाजपा का विकल्प मान लिया है। समाज के सभी वर्गों का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है। इसी के फलस्वरूप ही जनता, कार्यकतार्ओं के सहयोग से समाजवादी पार्टी की सीटें और वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। चुनाव के तुरन्त बाद बढ़ती महंगाई, खराब कानून व्यवस्था और बढ़ते अत्याचार से भाजपा के विरुद्ध जनता की नाराजगी और बढ़ गई है।
इसी क्रम में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। वह छल-बल की राजनीति और धन-बल की ताकत की आजमाइश से सत्ता में बने रहना चाहती है। जिस तरह से भाजपा सरकार ने सरकार बनाई है वह किसी से छिपा नहीं है। ईवीएम से भाजपा को चुनावी जीत मिली है, नैतिक जीत समाजवादी पार्टी की है। भाजपा की ताकत पहले से घटी है।
सपा नेता ने कहा कि समाजवादी सरकार ने प्रदेश में जो बुनियादी ढांचा तैयार किया था भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया। यूपी डायल 100 को अपराध नियंत्रण के लिए बनाया गया था। भाजपा ने इसे डायल 112 करके कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति के फलस्वरूप कोविड़ से लाखों लोगों की मौतें हो गई भाजपा सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की।
आगे कहा कि प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है। उसने 2022 चुनाव में अपने मत से भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। उसने प्रदेश की राजनीति में भाजपा के विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को चुनकर देश की राजनीति में बदलाव का भी संकेत दे दिया है। राजनीति में अब एकाधिकारी ताकतों को मतदाता प्रश्रय नहीं देगा। वह समाजवाद, संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता समाजवादी पार्टी के साथ जाहिर करेगी। समाजवादी पार्टी अपनी भूमिका सक्रियता से निभाएगी।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न