अलीगढ़। यहां सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रेसवार्ता के दौरान वर्तमान सरकार व सूबे के मुखिया पर जमकर तंज़ कसे।
प्रेसवार्ता के दौरान गरजे अखिलेश यादव ने वर्तमान सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा कि भाजपा के राज में आम जनता त्रस्त है उन्होंने कहा कि पहले तो लॉकडाउन की मार ने जनता को मार दिया और फिर बची हुई जनता महंगाई की मार से त्रस्त हो गयी। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा कि योगिराज में युवाओं पर लाठियां बरसाई गयी, किसानों के ऊपर गाड़ियां चढ़ाई गयी, उन्होंने कहा कि ये कभी सपा सरकार में नही हुआ।
उन्होंने कहा कि बाबा जी को लैपटॉप नही चलाना आता तो फिर वो वितरित क्यों करेंगे। वहीं प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने 2022 में भारी बहुमत से सरकार बनाने की बात कहते हुए 2022 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफ़ाया होना तय है।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील