अयोध्या । थाना महराजगंज इलाके में बीते 16सितम्बर से लापता महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में मिला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।एसएचओ महराजगंज वीरेंद्रकुमार राय के मुताबिक़ इलाके के रकौरा गाँव के पास सोमवार को एक बृद्ध महिला का शव गन्ने में दिखाई पड़ा। शव मिलने खबर पर आसपास के गाँव में हडकम्प मच गया और लोग घटना स्थल पर जुटने लगे। मामले की सूचना पाते ही महराजगंज पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान में जुट गयी। मृतक की पहचान निन्की पत्नी हरिराम कोरी निवासी रकौरा के रूप में हुई।
एसएचओ ने बताया कि मृत महिला बीते चार दिन से लापता थी। मृतका के पुत्र रामजन्म कोरी पुत्र हरिराम कोरी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्जकर तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। महिला की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है।



More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न