लखनऊ। इंदिरानगर तकरोही के विवेकानंद कॉलोनी में बंद पड़े सिपाही के घर से चोर लाखों के जेवर, एक लाख से अधिक रुपए व कीमती सामान चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। विवेकानंद कॉलोनी निवासी फिरोज आलम बाराबंकी में ट्रैफिक सिपाही के पद पर तैनात हैं।
फिरोज आलम ने बताया कि बीते 1 अक्तूबर को सुबह बाराबंकी ड्यूटी पर चले गए। पत्नी व बच्चे बीते कुछ दिन से अजमेर गए हुए हैं। रात में करीब आठ बजे घर लौटा तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर पूरा अस्त-व्यस्त था। अलमारी का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे एक लाख दस हजार रुपए, सोने की चेन, कंगन, अंगूठी, पायल, मोबाइल फोन व घड़ी समेत कीमती सामान चोरी हो चुका था।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात