लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की एकता और आंदोलन की सफलता से भाजपा बौखलाई है। इसीलिए भाजपा रणनीति के तहत किसानों को अपमानित कर रही है। नए-नए सजिशों के तहत किसानों को बदनाम किया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी की बात नहीं करती है। जनता और किसानों को गुमराह करने के लिए नई-नई साजिशें रचती है। भाजपा का प्रदेश और देश के विकास और लोगों के हित से कोई मतलब नहीं है। यहां जारी बयान में यादव ने कहा कि भाजपा कार्यालय में लोकतंत्र को कमजोर करने का षडयंत्र होता है। यह राजनीतिक विरोधियों की छवि खराब करने काम करती है।
Read More- ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 11 प्रतिशत यादव वना सकता है मुख्यमंत्री तो 19 फीसदी मुसलमान क्यो नही
यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और ईधन की की महंगाई बहुत बढ़ गयी है। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया है। किसानों की फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही है। भाजपा सरकार में विचौलिए मालामाल हो रहे हैं। नए कृषि कानूनों से बीजेपी ने किसानों को जो चोट दी है उसे कभी भूल नहीं सकता। कुछ पूंजीपतियों को लाभ के लिए पूरे किसानों को दांव पर लगा दिया गया है। यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का पूरे कार्यकाल में विकास कार्य ठप रहा। विज्ञापन और प्रचार से विकास होता रहा। इन सरकारों का एक भी काम जमींन पर नहीं दिख रहा है। लाखों क रोड़ के एमओयू की बात कहीं गई लेकिन कोई रोजगार नहीं आया। किसानों की आय दुगनी करने की बात कहीं गयी लेकिन दुगनी नहीं हुई। बिजली का उत्पादन नहीं किया, कीमत बढ़ा दी। स्वास्थ्य सेवाओं को जो हाल है उससे प्रदेश की जनता बेहाल हो गयी है। अस्पतालों में बुखार की दवा नहीं मिल रही है गंभीर बीमारियों के मरीजों को कोई पूछने वाला ही नहीं है।
Read More- Vidhan Sabha Chunav करीब आते ही वर्चस्व व संघर्ष की जंग शुरू
यादव ने कहा कि अब जब सरकार के छह महीने से कम समय रह गये हैं, तब मुख्यमंत्री नई-नई योजनाओं की घोषणाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से नए शिलान्यास की योजना बन रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में सडक़ें नहीं बनी। सडक़ों में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। पुल घटिया निर्माण सामग्री लगने से टूट रहे है और मंडियों को बंद किया जा रहा है। भाजपा सरकार के कारनामों को जनता देख रही है।
More Stories
लखनऊ में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ का हुआ आयोजन, महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा