बांदा। करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराए जाने की सलाह दी, लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को वापस घर ले गए।
मरका थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव निवासी सोनू (17) मंगलवार की सुबह पंखे का प्लग लगा रहा था, तभी उसका हाथ कटे हुए तार में छू गया, जिससे वह चिपक गया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो आनन-फानन प्लग हटाकर उसे करंट से अलग किया। देखा तो सोनू की सांसें चल रही थीं। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराए जाने की सलाह दी। परिजन पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए शव को वापस गांव ले गए।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात