अलीगढ़। खैर विद्युत विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार’ ने जानकारी देते हुए बताया कि खैर तहसील क्षेत्र की जनता से उन्होंने सहयोग मांगते हुए कहा है कि कोयले के संकट के चलते एक हफ्ते तक शाम 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक देहात क्षेत्र में विद्युत कटौती की जा रही है जिसके चलते जनता को होने वाली असुविधा के लिए उन्हें खेद है।
उन्होंने बताया कि पावर प्लांट में कोयले की उपलब्धता कम हो गई है इससे कई यूनिट बंद होने के कारण पूरा लोड एक साथ नहीं ले पा रहे हैं, जल्द ही कोयले की उपलब्धता पूर्ण होगी और जल्द ही सारी यूनिटें सुचारू रूप से चलेंगी उसके बाद जनता को पूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 1 सप्ताह का टाइम लगेगा, आपको बता दें पिछले 20 दिन से अलीगढ़ कासिमपुर पावर हाउस में कोयले की कोई भी ट्रेन नहीं आई है जिसके चलते दो बिजली बनाने वाली यूनिट बंद पड़ी है।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील