June 15, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

उमा भारती शराबबंदी की तैयारी में, नशा मुक्ति के लिए जिलों में खड़ा कर रही टीम

 

         भोपाल। पूर्व सीएम उमा भारती ने 15 जनवरी से शराबबंदी की पूव तैयारी के तहत नशा मुक्ति के लिए जिलों में टीम खड़ी करना शुरू की है। गत दिवस उमा टीम की नशा मुक्ति अभियान की प्रमुख विभूति सिंह राजपूत ने रायसेन जिले का दौरा किया। रायसेन में राधा लोधी को औबेदुल्लागंज प्रभारी बनाया गया है।
   गत दिवस नियुक्ति जिले में नशा मुक्ति पर कार्यक्रम किया गया इसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में इसी हफ्ते टीम बना दी जाएगी। कार्यक्रम में विभूति ने उमा भारती के शराबबंदी और नशा मुक्ति अभियान की पूरी रूपरेखा रखी। विभूति ने बताया कि हर जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत टीम तैयार करके काम होगा।

error: Content is protected !!