झाँसी । ताजिया कमेटी की आवश्यक बैठक जिला काजी भवन पर ताजिया कमेटी के जिलाध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गंदीगर टपरा, पुलिया नंबर 9, सीपरी बाजार व प्रेम नगर क्षेत्र में निकाले जाने वाले परंपरागत जुलूस नहीं निकाले जाएं। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नूर अहमद मंसूरी, जुम्मन खां, बाबू भाई, तबरेज मंसूरी, पप्पू कुरैशी, हबीब खान, चौधरी अली अहमद राईन आदि सहित अन्य पदाधिकारी व ताजिया कमेटी सदस्य सहित समाजजन उपस्थित थे।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील