रायबरेली । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द् लालगंज मे मंगलवार को उस समय भारी लापरवाही का मामला सामने आया,जब लाखों रूपये की दवायें आग के हवाले करने का मामला जग जाहिर हो गया।एसडीएम विजय कुमार की तत्परता से लाखों रूपयो की दवायें बचायी जा सकी है। अस्पताल परिसर मे धुंआ उठते देख मामले की जानकारी लोगों ने डीएम को दी।डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम को मौके पर भेजा।एसडीएम को मौके पर जलती हुयी दवाइयों का जखीरा मिला।एसडीएम ने अपने मातहत कर्मचारियों से आग को बुझाने का प्रयास किया।उसके बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी बुलाये गये।
SDM के निर्देश पर किसी तरह दवाइयों को आग से बचाया गया।आग से जो दवाई बचायी उनमे एस्प्रेन गैस्टो,ओन्डेस्ट्रान,डाइल कार्बाजाइन,सिप्रो फ्लोक्सासीन,किट्टू आदि दवाइयां शामिल है।एसडीएम ने बताया कि उनकी तत्परता से लाखों की दवाई बचायी गयी है,जो जनहित मे काम आयेंगी।जिन दवाइयों को जलाया जा रहा था वे दवायें अभी एक्सपायर नही हुयी थी।यह आग मे दवा जलाने का मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक राजीव गौतम और चीफ फार्मासिस्ट रामलखन पटेल के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की ओर इंगित करता है।अधिकांश दवायें 2022 तक काम लायक थी।



More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन