February 15, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

सिसवा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ले ली एक की जान

सिसवा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ले ली एक की जान

सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा से घुघली मुख्य मार्ग पर लोहेपार में आज सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया, पुलिस के ट्रक व खलासी को कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर लोहेपार में आज सुबह घुघली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने 40 वर्षीय इम्तियाज पुत्र कासिम, निवासी लोहेपार को चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी पहुँचे और शव को कब्जे में ले लिया, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया वही खलासी सूरज कुमार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
इस मामले में कोठीभार पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

error: Content is protected !!