सिसवा बाजार-महराजगंज। कनाडियन मटर को रोकने के लिए प्रशासन लाख प्रयास करे लेकिन तस्कर तू डाल-डाल हम पात-पात चलते है, नगर पालिका परिषद कार्यालय के बगल वाली नगर मानों कनाडियन तस्करों के लिए वरदान है, क्यों कि कोठीभार थाने के पीछे नहर के बगल में ही पिछले दिनों भारी मात्रा में कनाडियन मटर पकड़ा गया लेकिन सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, नगर पालिका परिषद के पीछे वाली नगर के बगल में भी कनाडियन मटर का खेल बड़े पैमाने पर खेला जाता है, पिछले साल यहां भी छापेमारी हुयी थी और कनाडियन मटर बरामद हुआ था लेकिन अब भी यह खेल जारी है।
नेपाल से कनाडियन मटर तस्करी का खेल कोई नया नही है, इसको रोकने के लिए एसडीएम लगातार प्रयास कर रहे है, छापेमारी मे कई गोदामों से कनाडियन मटर भी बरामद हो चुका है, कोठीभार थानाक्षेत्र मे भी यह खेल बड़े पैमाने पर होता है, अभी सबया में एक गोदाम पर छापेमारी में भारी मात्रा में कनाडियन मटर बरामद हुआ, उसके पहले कोठीभार थाना के पीछे नगर के बगल में एसडीएम की छापेमारी में भारी मात्रा में कनाडियन मटर बरामद हुआ लेकिन नगर पालिका परिषद कार्यालय नगर के पास बड़े पैमाने पर कनाडियन मटर के खेल को खेला जाता है, शायद यहां पुलिस व अधिकारियो के हाथ अब तक नही पहुंच सके है, या फिर कोई और बात है जिससे यहां खुलेआम नेपाल से कनाडियन मटर लायी जाती है और उसे एकत्र करने के बाद दूसरे शहरों के अलावा आस-पास के व्यापारियों के हाथों बेचा जाता है।
बताते चले दो साल पहले लॉकडाउन के दौरान यहां के गोदाम पर छापेमारी में कनाडियन मटर बरामद हुआ था लेकिन धंधा बंद होने की जगह आज भी बड़े पैमाने पर चल रहा है, चले क्यों नही कमाई जो ज्यादा है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान