लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता तबाह हो चुकी है। जनता भाजपा सरकार को हटाना चाहती है वहीं भाजपा लोकतंत्र को हराने की साजिश कर रही है। भाजपा सत्ता की भूखी है। किसी हद तक जा सक ती है। अखिलेश ने कहा कि जनता का रुझान समाजवादी पार्टी की ओर है। सपा जनता के लिए सरकार बनाना चाहती है। अखिलेश यादव यहां पार्टी मुख्यालय में डॉ. लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति जनता के वोट काटने की रही है। वह फ र्जी वोट बनाकर चुनाव की पवित्रता को नष्ट करना चाहती है। इस सरकार की महंगाई और भ्रष्टाचार से हर कोई परेशान है, नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान है। सोयाबीन तेल और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मिलावट की जा रही है।
अखिलेश ने कहा कि किसानों को न एमएसपी मिल रही है और नहीं उसका गन्ना बकाया मिल रहा है। सपा सरकार में किसानों के लिए मंडियों का निर्माण कराया था और मंडियां बन रही थी लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें बंद करा दिया। किसान के काम आने वाला डीजल महंगा कर दिया। डीजल पेट्रोल से तीन माह में ही सरकारी खाते में 600 प्रतिशत मुनाफा कमाया गया। भाजपा सरकार ने जनता की जेब काटी। यह मुनाफा किसकी जेब में गया। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ पर निगरानी रखने में कोई कोताही न करें। सपा सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न