July 20, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

शाहरुख और नयनतारा अभिनीत एटली की फिल्म में नजर आएंगी आकांक्षा सिंह

शाहरुख और नयनतारा अभिनीत एटली की फिल्म में नजर आएंगी आकांक्षा सिंह

              बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस काफी समय से शाहरुख अभिनीत एटली की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में साउथ अभिनेत्री नयनतारा और राणा दग्गुबाती भी नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो इस बहुचर्चित फिल्म में अभिनेत्री आकांक्षा सिंह भी दिखने वाली हैं।
              रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख अभिनीत एटली की अगली फिल्म के लिए आकांक्षा को अप्रोच किया गया है। एक सूत्र ने कहा, फिल्म निर्माता हमेशा नई जोडिय़ों और नए चेहरों की तलाश में रहते हैं। इस बात को देखते हुए कि आकांक्षा को बड़े पर्दे पर ज्यादा नहीं देखा गया है। इसकी बहुत संभावना है कि मेकर्स ने फिल्म में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्हें अप्रोच करने का फैसला किया है।  

                सूत्र ने बताया कि मेकर्स आकांक्षा से बातचीत में लगे हैं। उनके किरदार के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अभी इस प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है। इस संबंध में मेकर्स की तरफ से आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। एक सूत्र ने कहा कि आने वाले सप्ताह में इस संबंध में घोषणा हो सकती है। फिलहाल शाहरुख की इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है।
           आकांक्षा को फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में देखा गया था। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में थे। हाल में आकांक्षा अजय देवगन की फिल्म मेडे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आने वाले दिनों में यह फिल्म रिलीज होगी।
           शाहरुख की इस फिल्म में दग्गुबाती विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब अभिनेता शाहरुख और दग्गुबाती एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। शाहरुख की इस फिल्म में प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फिल्म की पटकथा को एटली ने खुद अपने लेखकों की टीम के साथ विकसित किया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे कई भाषाओं में बनाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग पुणे में शुरू हो चुकी है।
          यह फिल्म सुपरहिट वेब सीरीज मनी हाइस्ट से प्रेरित है। हाल में इस सीरीज का पांचवां सीजन रिलीज हुआ है। शाहरुख फिल्म में एक बड़ी बैंक डकैती को अंजाम देते दिखेंगे। इसी के परिणामस्वरूप शाहरुख के दो पात्रों के बीच आमना-सामना होगा। शाहरुख फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। विलेन के साथ शाहरुख का दूसरा कैरेक्टर फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएगा। अंतिम बार शाहरुख को 2018 में आई फिल्म जीरो में देखा गया था।

error: Content is protected !!