लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस टीम ने शादी समारोह एवं लोगों के घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने दो बाल अपचारी भी हिरासत में दिए हैं जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर राहुल पुत्र सत्रोहन निवासी ग्राम खेड़ा मोहनलालगंज को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त शादी समारोह और घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलो को बाल अपचारी ओं की मदद से चोरी करता था पुलिस ने बाल अपचारी अभियुक्तों को बाल सुधार गृह भेज दिया है जबकि अभियुक्त को जेल रवाना किया गया है।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित