कानपुर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारासिरोही में रहने वाली 8 साल की मासूम को इलाके के एक युवक ने अगवा कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद रोते हुए घर पहुंची मासूम ने परिजनों को घटना बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मासूम का मेडिकल कराया।
बारासिरोही निवासी कारीगर की 8 साल की बेटी सोमवार रात घर के पास ही परचून की दुकान से सामान लेने गई थी, जहां से लौटते समय इलाके का आकाश नाम का युवक मासूम को रास्ते में रोक अश्लीलता करने लगा। विरोध करने पर आकाश मासूम का मुंह दबा उसे पास के जंगल में ले गया,जहां उसने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। वहीं,रोते हुए घर पहुंची मासूम ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। एडीसीपी वेस्ट बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील