गोण्डा। कर्नल गंज कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर के शव को चंदहा नाले में फेंक दिया गया। तीन दिन बाद उस का शव अर्धनग्न अवस्था मे पानी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कर्नल गंज कोतवाली क्षेत्र के भरसड अहिरन पुरवा गांव के निवासी राम लखन यादव की पुत्री 14 वर्षीय मोहिनी यादव बीते शनिवार के दिन घर से देर शाम को शौच के लिए घर से निकली थी। इस के बाद वापस घर लौट कर नही आई। काफी खोजबीन के बाद कही पता नही चल सका।
परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। मृतका बालिका के भाई सुनील यादव और वीरेंद्र यादव ने हत्या करने का आरोप लगाया है। सुनील यादव ने बताया कि बीते शनिवार के दिन करीब चार बजे घर से शौच के लिए गई थी। तभी किसी ने उस को पकड़ लिया और उस के साथ रेप करने के बाद उस की हत्या कर दी गई। हत्या की साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को पानी मे लाकर फेक दिया।
उस ने बताया कि उस के कमर के आगे का कपड़ा नही था। अर्धनग्न अवस्था मे लाश पानी मे तैर रही थी। गांव वालों ने देखा तो घटना की जानकारी दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुँच कर घटना स्थल की जांच किया। भाई सुनील ने बताया कि चन्दहा नाले के पास बालिका का चप्पल और बोतल में पानी भरा था। पुलिस ने शव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील