महराजगंज। आगामी 7 व 8 सिंतबर को वृन्दावन में होने वाली व्यापारी सम्मेलन में जनपद महराजगंज के व्यापारियों को इस सम्मेलन में भाग लेने के आग्रह को लेकर पुरैना ,फरेंदा, बृजमनगंज,महराजगंज एवं जनपद के विभिन्न नगरो में उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश रुंगटा,जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल एवं प्रदेश संयुक्त महामंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने दौरा किया।
इस दौरान व्यापारी नेता व प्रमुख पति ब्लॉक घुघली ओम प्रकाश जायसवाल, फरेंदा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, व्यापारी नेता वीरेंद्र पारा वाले , शिव कुमार अग्रवाल, दयाराम गुप्ता से मिलकर अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया।
इसी क्रम में वृजमनगंज भी पहुँचे और वहा पर उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के विस्तार के क्रम में वृजमनगंज के सर्राफा व्यवसायी मोहित कुमार वर्मा जी को युवा उद्योग व्यापार मंडल बृजमनगंज का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल जी,राज कुमार कसौधन जी,रूप नारायण जायसवाल जी,गणेश जायसवाल जी,सन्तोष वर्मा जी,चन्दन अग्रवाल जी,महेंद्र वर्मा जी,अमित जायसवाल जी,जे पी जायसवाल जी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात