श्यामदेउरवा-महाराजगंज। पबजी एक ऑनलाइन गेम है लेकिन खेलते खेलते प्यार हो गया, मामला प्यार करने तक ही नही रहा, विवाहिता अपने प्रेमी से मिलने बिहार चली गयी, मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस उस महिला को बिहार से बरामद कर घर वालों को सौंप दिया। यह मामला है श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का।
मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक विवाहिता पबजी गेम खेला करती थी, खेल के दौरान ही बिहार निवासी एक व्यक्ति से पहचान हो गयी, फिर दोनों ने एक-दूसरे का नंबर ले लिया, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से बात करते रहे। कुछ दिनों बाद यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और एक दिन विवाहिता ने पबजी प्रेमी से मिलने के लिये मन बना लिया, फिर विवाहिता 3 मार्च को महाराजगंज से सीधे मिलने के लिये बिहार पहुंच गई, इधर घर से गायब होने के बाद विवाहिता के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने पर मामला दर्ज करवाया।
मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी, जिसके बाद विवाहिता को पता चलने पर पुलिस बिहार से बरामद कर परिजनों को हवाले कर दिया।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात