सिसवा बाजार-महराजगंज। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांघी के आह्वान पर सिसवा विधानसभा में जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के अध्यक्षता में लड़की हूं लड़ सकती हूं के स्लोगन के साथ भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन किया गया, सिसवा नगर में यह पद यात्रा प्रमुख चौराहो से होते पूरे नगर में निकली।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव जयकरण वर्मा व प्रदेश सचिव दिलीप निषाद, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मु0 रिजवान, विधानसभा प्रभारी विनोद सिंह व अफ़ज़ल अब्बासी, विनोद तिवारी, राजू गुप्ता, विनोद यादव, जहीर खां सहित सैकड़ों की सख्या में महिलाओं व युवावों ने सिसवा के बीजापार से यात्रा की सुरुआत कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पूरे नगर का भर्मण कर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का समापन किया।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न