September 27, 2023

UP One India

Leading Hindi News Website

रोपवे हादसा : BJP विधायक सहित लगभग 50 लोग 40 मीनट तक लटके रहे हवा में

रोपवे हादसा : BJP विधायक सहित लगभग 50 लोग 40 मीनट तक लटके रहे हवा में

देहरादून। नई टिहरी में हाल ही में शुरू हुए सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर को तकनीकि खराबी की वजह से बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक रोपवे बंद होने से यात्री फंस गए। आधे घंटे बाद रोपवे शुरू हुआ।

नई टिहरी में हाल ही में शुरू हुए सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर को तकनीकि खराबी की वजह से बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक रोपवे बंद होने से यात्री फंस गए। टिहरी BJP विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब चार दर्जन से अधिक लोग रोपवे में फंस गए। रोपवे में तकनीकी खराबी का पता चलते ही रोपवे में बैठे लोग घबराए हुए नजर आए।

करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रोपवे को चालू किया। एक-एक करके लोगों को रोपवे से सुरक्षित उतारा गया। स्थानीय प्रशासन ने तकनीकी जांच तक रोपवे के संचालन को बंद करवा दिया है।

You may have missed

error: Content is protected !!