गोरखपुर। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की बैठक का आयोजन विंध्यवासिनी पार्क में किया गया, इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट में उनके कार्य करने का उद्देश्य एवं सक्रिय हो कर समाज की सभी बुराई को दूर करने हेतु जागरूक किया, इसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया एवं दवा फल चावल वितरण किया गया,
सभी लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने हेतु कैप्सुल दिए गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नंदेश्वर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुनिंद्र गुप्ता, शहर अध्यक्ष ईश्वर चंद चौहान, अशोक कुमार राय,संजय कुमार सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहें।



More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित