लखनऊ। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित किये जा रहे खाद्यान्न की सोमवार को अंतिम तिथि थी। सरकार की तरफ से 20 दिसम्बर तक इस योजना के तहत राशन और अन्य सामग्रियों को वितरित करने के निर्देश दिये थे, लेकिन अभी तक सिर्फ 80 फीसदी ही वितरण हो सका है। अब बचे 20 फीसदी लोगों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग की तरफ से वितरण की तिथि 23 दिसम्बर तक बढ़ा दी है।
बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 10 दिसम्बर से विभाग की तरफ से वितरण शुरु करके 20 दिसम्बर तक वितरण खत्म करने को कहा था, पर योजना के तहत बंटने वाली सामग्री और पॉश मशीन में खाद्यान्न का डाटा फीड होने सहित अन्य कार्यों के चलते वितरण 10 की जगह 12 से शुरू हुआ। इसके अलावा राशन गोदाम से उचित दर विक्रेताओं को भी खाद्यान्न बहुत देरी से मिला है। कोटेदार लगातार वितरण कर रहे हैं लेकिन आज अंतिम तिथि तक वितरण करने के बाद भी सभी लाभार्थियों को राशन वितरित नहीं किया जा सका है। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि खाद्यान्न वितरण के लिए दो दिन और बढ़ा दिये गये है। अब कोटेदार 23 तक वितरण कर सकेंगे।
जिला सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने बताया कि सरकार ने दो दिन तारीख बढ़ा कर अच्छा काम किया है। इससे सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सकेगा।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित