July 15, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

मुख्यमंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, मरीजों का जाना हालचाल

                

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। दून मेडिकल कॉलेज में चल रहे निमार्ण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
      दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री के हाथ का एक्सरे कराने के बाद उनके हाथ पर प्लास्टर बांधा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ पर मंगलवार को मैत्री  क्रिकेट मैच के दौरान चोट लग गई थी।

error: Content is protected !!