कानपुर । शहर के रामादेवी चौराहे पर देर रात पैदल जा रही महिला से छेडख़ानी करना युवक को महंगा पड़ गया। महिला ने युवक को दबोच लिया और बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार देर रात 32 वर्षीय महिला पैदल रामादेवी चौराहे से हरजेंदर नगर की तरफ जा रही रही। तभी पीछे से आये एक युवक ने उसे रोका और अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इतना ही नहीं आरोपित छेडख़ानी भी करने लगा। तभी महिला ने विरोध करते हुए आरोपित की चप्पल से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि महिला ओमपुरवा की रहने वाली है और वह अपने घर जा रही थी। आरोपित उसका पड़ोसी है जो महिला को अपने साथ ले जाकर घर छोडऩे की जिद कर रहा था। लोगों ने बीच बचाव करा मामला शांत करा दिया था। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
चकेरी थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि महिला की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील