लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक महिला का पीछा करने वाले मनचले ने उसके घर में घुसकर महिला को छत से नीचे फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने भागने से पहले महिला के मामा पर भी हमला किया, जिससे उसके सिर पर चोट आई। यह घटना राज्य की राजधानी के गुडंबा इलाके की है। खून से लथपथ पीड़िता की चीख सुनकर मदद के लिए आगे आए पड़ोसियों ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शिव के रूप में पहचाने जाने वाला हमलावर पिछले कई हफ्तों से महिला का पीछा कर रहा था।
महिला के चाचा ने कहा, शिव हमारे घर में घुसा और जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझे पीटा। बाद में उसने मेरी भतीजी के साथ मारपीट की और उसे छत से नीचे फेंक दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), उत्तरी क्षेत्र, प्राची सिंह ने कहा कि महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा, हमने आरोपी को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
उन्होंने यह भी कहा कि यौन उत्पीडऩ, गैर इरादतन हत्या के प्रयास और दंगा करने के आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात