महराजगंज। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने धीरज तिवारी को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया है। घोषणा होने के पश्चात जिलाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर इनका स्वागत किया।
बताते चले धीरज तिवारी सालों से निःस्वार्थ भाव से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाजसेवा करते आये हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल में जब कोई अपने घरों से भी बाहर निकलने से घबराता था उस समय इन्होंने अपने आप को भी समर्पित करते हुए विशेष लगन के साथ सामाजिक सेवा के क्रम में बहुत से कार्य अपनी टीम के सहयोग से किया था,जिसके लिए क्षेत्र में इनके सामाजिक कार्यों की बहुत ही प्रसंशा हुई।
वर्तमान में इन्हें भाजपा के जिला मंत्री बनाये जाने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व सांसद पंकज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जिले के महामंत्री व लोकप्रिय नेता ऋषि त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी,राकेश दुबे, रामेश्वर जायसवाल, रामनारायण जायसवाल,रणधीर सिंह आदि लोगों ने बधाई दिया।




More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील