चित्रकूट । बांदा-चित्रकूट विधान परिषद सदस्य पद के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनन्द त्रिपाठी उर्फ बब्बू त्रिपाठी ने कहा कि सपा हर हाल में एमएलसी सीट जीतेगी। लोगों में भाजपा के प्रति भारी रोष है। भाजपा को हराने को सभी प्रतिनिधि सपा के पक्ष में मतदान करेंगे।
गुरुवार को सपा जिला कार्यालय में एमएलसी के सपा प्रत्याशी आनन्द त्रिपाठी उर्फ बब्बू त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बेईमानी से बनी है। तमाम सीटों पर सपा प्रत्याशियों को तीन सौ से एक हजार वोटों से हरवाया गया है। ऐसे में भाजपा के प्रति लोगों में खासा रोष व्याप्त है। विधान परिषद की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जायेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले एमएलसी चुनाव में उन्होंने सपा नेतृत्व की मंशानुसार कार्य किया था। सपा की रणनीति के तहत उन्होंने भाजपा को धोखा दिया था।
सपा एमएलसी प्रत्याशी आनन्द त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा बुलेट पर विश्वास रखती है और सपा बैलेट पर विश्वास रखती है। ऐसे में चुनावी जंग में कुछ भी हो सकता है। आत्मरक्षा को वह भी हर कदम उठा सकते हैं। पत्रकार वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव आदि सपा नेता मौजूद रहे।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील