जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में यहां बड़ी मस्जिद इलाके के पास मोहल्ला रोजा अर्जन में बीती आधी रात को एक दो मंजिला मकान के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त घर गिरा उस वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। स्थानीय लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में अजीमुल्ला, मोहम्मद कैफ, संजीदा, मिस्वा और मोहम्मद सैफ शामिल हैं। 5 अन्य घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन