गोरखपुर। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी जी के नेतृत्व में लखीमपुरखीरी जा रहीं कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जुलूस निकाल कर रोड जाम करते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल गांधी ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की लखीमपुर खीरी में अन्नदाताओं की बर्बर हत्या की खबर से समूचा देश स्तब्ध है। सरकार तानाशाही कर रही है कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का क्या गुनाह है? उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है ? मंत्री का बेटा अभी तक आजाद कैसे है? लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मासूम किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें 9 की जान गई है, कई और घायल भी है और ऐसे बेलगाम केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को तत्काल केंद्रीय मंत्री मंडल से बर्खास्त किया जाएं तथा उनके बिगड़ैल बेटे सहित अन्य गुंडों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएं।
उन्होंने कहा यह घटना दु:खद एवं शर्मनाक है। अराजकता और गुंडई के बल पर विरोध की आवाज को कुचलना भाजपा की हिटलरशाही है। क्या किसानों की ज़िन्दगी इतनी आम हो गयी है कि मंत्री का बेटा आये और कुचलकर मौत के घाट उतार दे?


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील