सिसवा बाजार-महराजगंज। राष्ट्रवाद के प्रणेता सुशासन के संवाहक जन नेता भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती वर्ष पर नगर पालिका स्थित अमरपुरवा मोहल्ला में बूथ संख्या 387 पर बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार मधेशिया के नेतृत्व में भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हे श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में अटल जी के राष्ट्रीय योगदान को याद किया गया। बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठक की गई उक्त बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन उपयोगी योजना की जानकारी दी गई और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार पुणे भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने का संकल्प लिया गया।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी बूथ संख्या 375, 376, 377 के शक्ति केंद्र प्रभारी विनोद चौधरी, गौरव मद्धेसिया, बूथ महामंत्री अनुसूचित मौर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राम सूरज, हिन्दू युवा वाहिनी के जिलामंत्री मनीष शर्मा, मंत्री बिट्टू केशरी, आकाश खरवार, आदित्य राज, मनोज मद्धेशिया, लकी मद्धेशिया, विक्की केसरी, सूरज कुमार, राजू बासफोर, दशरथ पासवान, संतोष कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील